फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंभावली रेलवे रोड पर बाइकर्स का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली रेलवे रोड पर बाइकर्स का आतंक, शिकायत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के रेलवे रोड निवासी केशव कुमार शर्मा और अक्षय त्यागी के नेतृत्व में रविवार को लोगों ने थानाध्यक्ष नीरज कुमार को ज्ञापन दिया। जिनका कहना है कि रेलवे रोड पर बाइकर्स का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

एक-एक बाइक पर चार-चार लड़के सवार होकर तेज गति से दौड़ाते हैं, इतना ही नहीं बुलेट लेकर निकलने वाले युवा उनसे तेज पटाखों की आवाज निकालते हैं। वहीं एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा के चलते स्टंट भी करते हैं, जिसके चलते आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती हैं। लोगों का कहना है कि बाइकर्स महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने के साथ अन्य लोगों के साथ मारपीट भी करते हैं। इसके चलते लोगों में भय का माहौल है। रेलवे रोड निवासियों ने एसओ से बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने वालों में ताज मोहम्मद, विनोद कुमार, सुरेंद्र, राजू, राजेंद्र पाल, जितेंद्र, राजकुमार, अजय, विशाल, पीके सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल रहे। एसओ नीरज कुमार का कहना है कि एसआई सुभाष यादव के नेतृत्व में टीम का गठन का गठन किया गया है, जिसमें महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें