फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में दोस्त की हत्या करने वाले बाराती पकड़ में नहीं आएकई स्थानों पर दबिश देने गई पुलिस खाली लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बरात में आए युवक की हत्या करने वाले साथी दोस्तों की मंगलवार को गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सिंभावली के हरोड़ा मोड़ पर रविवार की रात को जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव सईदगढ़ी से बरात आई थी, जिसमें परिजन और रिश्तेदारों समेत दूल्हे ग्यासुद्दीन के कई दोस्त भी शिरकत करने आए थे। लेकिन नशा होने के दौरान हंसी मजाक के बीच चार दोस्तों ने कहासुनी होने पर सईदगढ़ी निवासी शेर मोहम्मद के सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया तथा कांच से उसके हाथ की नस भी काट डाली थी। अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया था। मृतक के पिता इकबाल ने आबिद, आदिल, अकरम निवासी औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर समेत फजरू निवासी मोहम्मदपुर रूस्तमपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के खिलाफ साजिश रचकर हत्या का केस दर्ज कराया था। कार्यवाहक एसओ तेजेंद्रपाल सिंह का कहना है कि नामजद आरोपियों की तलाश कराई जा रही है, जिन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें