फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 1614 किसानों के ब्याज का लाखों रुपये होगा माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 1614 किसानों का ब्याज होगा माफ
विज्ञापन


हापुड़। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से सालों पहले ऋण लेकर ब्याज का बोझ झेल रहे 1614 किसानों के लिए राहत भरी खबर है। बैंक में 30 जून तक एक मुश्त समाधान योजना लागू की गई है। जिसमें किसानों को ब्याज में भारी छूट दी जाएगी।
बैंक के प्रबंधक सत्यपाल सिंह ने बताया कि 1614 किसानों पर बैंक का करीब 16.93 करोड़ रुपये बकाया है। शासन के आदेश पर एक मुश्त समाधान योजना को लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के तहत वर्ष 1997 से पहले लोन ले चुके किसानों को मूलधन व मूलधन का 10 फीसदी ब्याज ही देना होगा, एक अप्रैल 1997 से 31 मार्च 2007 तक लोन लेने वाले किसानों को मूलधन व मूलधन के बराबर ब्याज व 10 फीसदी ब्याज देना होगा, अप्रैल 2007 से 31 मार्च 2012 तक लोन लेने वाले किसानों को मूलधन जमा करना होगा, कुल ब्याज के पैसों में 35 फीसदी छूट किसानों को दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि किसान 30 जून तक योजना के तहत आवेदन कर बैंक में अपना एक मुश्त पैसा जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें