फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल महासभा ने श्री चंडी मंदिर की सुरक्षा के लिए रिसीवर तैनात कराने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री चंडी मंदिर की सुरक्षा के लिए रिसीवर तैनात करने की मांग
विज्ञापन


हापुड़। अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति की अकुत धन संपत्ति की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार से रिसीवर तैनात करने की मांग उठाई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
महासभा के प्रधान विजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि मंदिर प्रबंध समिति की दो कमेटियों के आपसी विवाद के चलते मंदिर की संपत्ति व सुरक्षा को लेकर खतरा उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध तरीके से 93 नए आजीवन सदस्य बना दिए गए हैं, जबकि सदस्य बनने के इच्छुक लोगों को इससे वंचित कर दिया है। इस मामले में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर प्रदेश सरकार से रिसीवर तैनात करने की मांग उठाई है।
इस मौके पर पुनीत गर्ग, संजय गर्ग, सुधीर गुप्ता, अनुज गोयल, अनुज गर्ग, कपिल अग्रवाल, करूण कंसल, मधुर कंसल, सौरभ मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें