फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संगठन ने सड़क की मरम्मत को लेकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की मरम्मत को लेकर सामाजिक संगठन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। स्याना रोड पर रेलवे फाटक के पास हो रहे गड्ढों में गिरने से युवक की मौत होने के बाद भी कोई सुध न लिए जाने के विरोध में सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिन्होंने सड़क की मरम्मत और गड्ढे न भरे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
समर्थ शिक्षा सेवा समिति के सचिव उमेश लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गढ़-स्याना रोड पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया, जिनका कहना है कि स्याना चौराहे के पास मोड़ समेत स्याना रोड और रेलवे फाटक पर एक से दो फीट गहरे गड्ढे हैं, जिनमें गिरकर 29 मई को सिंभावली क्षेत्र के एक युवक की मौत भी हो चुकी है। वहीं गड्ढों की चपेट में आने से पिछले दिनों में कई लोग घायल भी हो चुके हैं। उमेश लोधी का कहना है कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला पर्व शुरू हो चुका है, जिसके चलते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान प्रदेशों समेत गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ जनपदों के लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट पहुंचेंगे। स्याना रोड रेलवे फाटक और चौराहे पर बने गहरे गड्ढे और उनमें भरा गंदा पानी इस दौरान बड़े हादसे का कारण भी बन सकता है, जिसकी रोकथाम के लिए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत होना जरुरी है। कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और गड्ढे न भरे जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में डॉ. आबिद चौधरी, शोएब अली, दानिश, राजकुमार कर्दम, सचिन, लोकेश, अमित, राहुल, केके विश्नोई शामिल रहे। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि संबंधित विभागों को पत्र भेजकर सड़क की मरम्मत और गड्ढों को अविलंब भरे जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें