फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम में फंसकर हांफे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम के झाम में फंसकर हांफे लोग
विज्ञापन


हापुड़। जाम लोगों का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। वाहनों के दबाव के कारण सुबह से ही सड़कें जाम हो गई। तहसील चौराहे पर दोपहर तक रुक रुककर जाम लगता रहा। आसमान में तो बादल थे, लेकिन उमस के कारण लोगों को खासी परेशानी हुई।
अक्सर सोमवार के दिन शहर में जाम लगता है, लेकिन अब जाम किस समय लग जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। बृहस्पतिवार को भी दिन निकलते ही शहर में वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। करीब 10 बजे तहसील चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते चौराहे से जुड़ने वाले प्रत्येक मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारे नजर आने लगी। हालांकि आसमान पर छाये बादलों के कारण धूप में तो तेजी नहीं थी, लेकिन उमस के कारण लोगों को जाम में फंसकर रुकना भारी पड़ रहा था।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को भी व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पडी़। वहीं सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे जाम की स्थिति सामान्य होने पर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार का कहना है कि जाम ने लगे इसके लिए पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। लोगों को इस संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है। जल्द ही हालातों में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें