फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की डाट से नाराज होकर नहर में कूदी किशोरी का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में कूदी किशोरी का नहीं मिला सुराग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। परिजनों के डांटने से नाराज नहर में कूदी किशोरी का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। बृहस्पतिवार को परिजन अपने रिश्तेदारों के साथ गोताखोरों से खोजबीन कराने में जुटी रहे।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी घरेलू कामकाज में लापरवाही होने पर परिजनों द्वारा डांटने से नाराज होकर बुधवार की देर शाम को चुपचाप घर से निकल गई थी, जिसने गांव के पास से होकर निकल रही मध्य गंग नहर में छलांग लगा दी थी। जिसका पता लगते ही आनन फानन में दर्जनों ग्रामीणों को साथ लेकर परिजन नहर पर पहुंच गए थे। कुछ ही देर में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मल्लाहों समेत गोताखोरों को बुलाकर नहर में कूदी किशोरी की तलाश शुरू करा दी थी, लेकिन दूसरा दिन बीतने के बाद भी देर शाम तक किशोरी का सुराग नहीं लग पाया। एसओ नीरज कुमार का कहना है कि किशोरी की तलाश कराने को गोताखोर लगाए हुए हैं, लेकिन देर शाम तक भी कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें