फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार देश और जनहित के कार्यों को देगी प्राथमिकता-जनरल वीके सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार देश और जनहित के कार्यों को देगी प्राथमिकता : जनरल वीके सिंह
विज्ञापन


हापुड़। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने रविवार को गांव अच्छेजा में कहा मोदी सरकार देश और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी।
विज्ञापन

जनरल वीके सिंह अच्छेजा के प्रधान नरेंद्र त्यागी के पिता राजवीर त्यागी के निधन पर आयोजित शोक सभा में शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका प्रयास रहेगा देशभर में अधिक से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग बन सकें जिनसे जनता को आवागमन में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने ग्राम प्रधान नरेंद्र त्यागी को सांत्वना दी और उनसे कहा कि अब वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करें। मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिसोदिया, पूर्व विधायक धर्मेश तोमर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश अग्रवाल, केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लि. के अध्यक्ष संजय त्यागी, निशांत सिसोदिया, महेंद्र त्यागी, प्रमुख अधीर सिसोदिया, सुदर्शन त्यागी, चक्रवर्ती गर्ग, प्रदीप त्यागी, नरेंद्र अग्रवाल, गजेंद्र त्यागी एडवोकेट, रामनिवास त्यागी, दीपक त्यागी, अमित त्यागी, विकास शर्मा, उपेंद्र प्रधान, सीताराम त्यागी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें