लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, उमस से निकला पसीना
हापुड़। भीषण गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भयंकर उमस और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
गर्मी का सितम जमकर कहर बरपा रहा है। दिन निकलते ही सूर्यदेव की तेज किरणें शरीर को झुलसाना शुरू कर देती है। सुबह 10 बजे तक ही तापमान 40 डिग्री को पार कर रहा है। ऐसे में घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। तेज गर्म हवाएं स्वास्थ्य पर भारी पड़ी, उमस के चलते लोग पसीना पसीना हो गए। मौसम वैज्ञानिक मनोज आत्रे की मानें तो अभी एक सप्ताह मौसम इसी तरह गर्म बना रहेगा।