फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट में हापुड़ ने एक बार फिर मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-डिस्ट्रिक्ट में हापुड़ ने एक बार फिर मारी बाजी
विज्ञापन


हापुड़। ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम में एक बार हापुड़ जनपद ने बाजी मारते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर डीएम ने जिले के अधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

डीएम अदिति सिंह ने बताया कि ई डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र के सापेक्ष से निर्धारित समय अवधि के भीतर जनता को लाभ पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की मासिक रैंकिंग में जनपद हापुड़ को मई माह में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस कार्य के लिए सभी उप जिला अधिकारियों, तहसीलदार, राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, नगर पालिका के व अन्य संबंधित अधिकारियों को सरकार के इस कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आगे भी इसी प्रकार जनता के प्रमाण पत्र निर्धारित समय अवधि के भीतर उपलब्ध कराए जाएं ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी जिले को इस कार्यक्रम में इसी प्रकार की रैंकिंग प्राप्त होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें