फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा जुमा और ईदुल फितर को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
अलविदा जुमा और ईदुल फितर को लेकर बैठक हुई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। अलविदा जुमा और ईदुल को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में सीओ ने आपसी सौहार्द और प्रेम से त्योहार मनाने का आह्वान किया।
अलविदा जुमा और ईदुल फितर के मद्देनजर रविवार को सिंभावली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सीओ अशोक शुक्ल ने कहा कि देश में मनाए जाने वाले सभी त्योहार हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं, इसलिए सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना के साथ त्योहार मनाए जाने से खुशी दोगुनी हो जाती है। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के साथ ही मिल जुलकर त्योहार मनाएं, जिससे शरारती तत्वों को कोई गड़बड़ी करने की कोशिश का कोई मौका न मिल पाए। उन्होंने गोकसी समेत शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अपेक्षित सहयोग देने की अपील भी की। एसओ नीरज कुमार ने कहा कि अनर्गल अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल नगराध्यक्ष सुरेंद्र कबाड़ी, प्रवीन सोनी, फैय्याज अल्वी, शकील अहमद, मंसूर प्रधान, इकबाल, शेखर, मुबारिक, हरेंद्र, नेत्रपाल, योगेंद्र त्यागी, राजेंद्र सिंहल, हरजीत, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें