फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परिचालक के पास जमा रहेगा रोडवेज बस के चालकों का मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब परिचालक पर रहेगा रोडवेज बस के चालकों का मोबाइल
विज्ञापन


हापुड़। रोडवेज बस का स्टीयरिंग संभालते ही चालक को अपना मोबाइल परिचालक को सौंपना होगा। बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ने एआरएम को पत्र भेजा है। इस आदेश से सभी चालक और परिचालकों को अवगत करा दिया है।
रोडवेज बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर अक्सर यात्री चालक द्वारा मोबाइल फोन के प्रयोग को जिम्मेदार ठहराते हैं। बीते दिनों मुख्यालय से आदेश जारी कर, बस चलाते समय चालक के मोबाइल पर बात करने पर रोक लगाई गई थी। इतना ही नहीं यात्रियों से अपील की गई थी कि यदि चालक बस चलाते समय मोबाइल पर बात करे तो उसका फोटो खींच कर भेजें।
विज्ञापन

जिसके बाद चालक के वेतन से पांच हजार रुपये की कटौती की जानी थी। इसमें फोटो खींचने वाले को एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि व बाकी चार हजार रुपये निगम के खाते में जमा होने थे। लेकिन इस आदेश का प्रभाव खास नहीं रहा है। चालक बस चलाते समय व्हाट्सअप एप के जरिए बात करते रहते हैं।
इस समस्या से निजात पाने को क्षेत्रीय प्रबंधक ने अब नया आदेश जारी किया है। इस आदेश में चालक बस चलाने से पूर्व अपना फोन परिचालक को देगा। बस का चक्कर पूरा होने पर ही चालक को फोन वापस दिया जाएगा। यदि चालक फोन देने में आनाकानी करता है तो परिचालक अफसरों से शिकायत करें, जिसके बाद कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि चालकों को बस चलाने से पूर्व हर हाल में अपना मोबाइल जमा करना होगा। बस चलाते समय मोबाइल फोन पर वार्ता व व्हाट्सअप एप का प्रयोग करता पकड़ में आने पर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें