किशोरी ने पड़ोसी युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा खादर क्षेत्र के गांव में रहने वाला एक दंपति शुक्रवार की सुबह मजदूरी करने के लिए पास के गांव में खेतों पर गया हुआ था। इसके चलते घर पर उनकी 16 वर्षीय बेटी अकेली थी।
किशोरी के पिता का आरोप है कि बेटी को अकेला देखकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस आया, जिसने अश्लील फब्तियां कसते हुए उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी शिकायत करने पर धमकी देते हुए मौके से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद बेटी ने फोन कर उसे घटना की सूचना दी, जिसके बाद वह पत्नी को साथ लेकर आनन-फानन में घर पहुंच गया और बेटी को लेकर आरोपी युवक के घर पहुंचा। जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में आरोपी समेत उसके परिजनों ने पीड़िता और उसके परिजनों से माफी मांगी। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
एसएसआई जेपी रावत ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।