फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छेजा में कैंसर से दो मौत, लोगों में भय

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छेजा में कैंसर से दो मौत के बाद लोगों में भय
विज्ञापन


हापुड़। गांव अच्छेजा में कैंसर से 24 घंटे के अंदर दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में भय है। यहां से गुजर रहे नाले के पानी को लेकर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। एक पखवाड़ा पूर्व नजदीक के गांव श्यामनगर में भी दो लोगों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी 70 वर्षीय राजवीर त्यागी व 45 वर्षीय राजपाल त्यागी बीते काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। इनका उपचार अलग अलग निजी अस्पतालों में चल रहा था, लेकिन दोनों ने ही 24 घंटे के अंदर दम तोड़ दिया। ग्रामीण राधेलाल त्यागी, संजय, सचिन आदि का कहना है कि गांव के पास से गुजर रहे नाले में हानिकारक प्रदूषण बह रहा है, जिसके चलते कैंसर जैसी बीमारी फैल रही हैं। श्यामनगर में भी एक पखवाड़ा पूर्व दो मौते कैंसर से हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह का कहना है कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। टीम को गांव में भेजकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें