प्रचंड बहुमत पर भाजपाइयों ने जमकर मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां
गढ़मुक्तेश्वर। लोकसभा चुनाव में मिली रिकॉर्डतोड़ जीत से उत्साहित भाजपा समेत सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
बृहस्पतिवार की सुबह को लोकसभा चुनाव की मतगणना प्रारंभ होने पर दोपहर होते ही रुझान आने लगे थे, जिनमें भाजपा को अपने बूते पर पूर्ण बहुमत और सहयोगी राजग से जुड़े दलों को 2014 के लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा सीट मिलने की स्थिति स्पष्ट होने पर भाजपा समेत सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं में खुशी का कोई ठिकाना न रहा। भाजपा को स्पष्ट बहुमत और सहयोगी पार्टियों को पहले से भी अधिक सीट मिलने की खुशी में गढ़, ब्रजघाट, सिंभावली, बक्सर, बहादुरगढ़, डेहरा कुटी, झड़ीना, नानपुर समेत समूचे क्षेत्र में ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए मिठाई बांटकर जश्न मनाया। गढ़ में महिला मोर्चा जिला महामंत्री पिंकी त्यागी, किसान मोर्चा जिला प्रभारी ठाकुर सतबीर सिंह, विजय शर्मा, कमल त्यागी, राजेश पंडित, शहराध्यक्ष योगेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन रामौतार राजौरा, शशिकांत आर्य, डॉ.मगन सिंह, राकेश बजरंगी, विनय त्यागी, अरुण त्यागी, ब्रजघाट में गंगा विचार मंच के पश्चिमी यूपी सह संयोजक अशोक शर्मा, तारा केवट सिंभावली में मीना सिंह, सुभाष प्रधान, अंकुर चौधरी, अनिल गोयल, बहादुरगढ़ क्षेत्र में रजत चौहान, कर्मवीर, डॉ. मूलचंद, रिंकू प्रधान आदि मौजूद रहे।