दिनभर मतगणना जानने के लिए टीवी से चिपके रहे लोग
हापुड़/गढ़। लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान रुझान जानने के लिए सुबह से शाम तक लोग टीवी से चिपके रहे। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने से समर्थक झूम उठे, वहीं विपक्षियों के चेहरे मुर्झाये रहे। लोगों के टीवी से चिपके रहने के कारण दिनभर शहर की सड़कों पर सन्नाटा रहा।
मतगणना को लेकर पिछले काफ दिनों से लोगों में उत्सुकता थी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जैसे ही मतगणना शुरू हुई वैसे ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। नगर के चंडी रोड, सर्राफा बाजार, पक्का बाग में दोपहर के समय लोगों ने नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत मिलता देख लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।