फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर दो छात्रों को बुरी तरह पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर दो छात्रों को बुरी तरह पीटा
विज्ञापन


हापुड़। दो छात्रों को अपना मोबाइल एक अन्य छात्र को देना भारी पड़ गया। एक कॉल करने की बात कहकर मोबाइल लेने वाले छात्र ने कुछ छात्रों से गाली-गलौच कर दी। गाली सुनकर गुस्साए युवक स्कूल से बाहर आए और दोनों छात्रों को जमकर पीट दिया, जिससे स्कूल के बाहर हड़कंप मच गया। आरोप है कि हमलावरों पर तमंचे भी थे।
विज्ञापन

गांव श्यामपुर निवासी अमन शर्मा और समरजीत मेरठ रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र हैं। छात्रों ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे स्कूल के बाहर से मिलने को कहा। जब वे वहां पहुंचे तो कुछ युवक मौजूद थे। इन युवकों ने कहा कि उन्होंने फोन पर उन्हें गालियां दी हैं। इसी बात पर युवकों ने इन्हें जमकर पीटा, जिसमें दोनों छात्र घायल हो गए। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। इसके बाद छात्र ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें