फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया, हालांकि गमजदा परिजन और रिश्तेदार गोताखोरों समेत मल्लाहों की मदद से खोजबीन कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मॉडल टाउन रजापुर निवासी सुमित रविवार की साप्ताहिक छुट्टी में अपने दोस्तों अंकुर, मोहित, विकास और अरुण के साथ ब्रजघाट तीर्थनगरी में आया था। जो गंगा में डुबकी लगा रहे थे। इस दौरान तेज बहाव के साथ सुमित गहरे पानी की चपेट में आकर गंगा में डूबने लगा। सुमित को डूबता देख दोस्तों के शोर मचाने पर नाव चलाने वाले मल्लाहों समेत निजी गोताखोरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह गहरे पानी में डूबकर आंखों से ओझल हो गया था। प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाले 35 वर्षीय सुमित के गंगा में डूबने की खबर मिलने पर आए रोते बिलखते परिजन और रिश्तेदार सोमवार को दूसरे दिन भी ब्रजघाट में मौजूद रहकर नाव चलाने वाले मल्लाहों समेत निजी गोताखोरों की मदद से सुमित की तलाश कराने में जुटे हुए हैं। एसआई महीपाल ने बताया कि सुमित के बड़े भाई उमेश के साथ मिलकर पुलिस मल्लाहों समेत गोताखोरों से तलाश करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें