गन्ना पर्ची न मिलने पर किसान ने खाया जहर
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी एक किसान ने गन्ने की पर्ची न मिलने पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
गांव हाजीपुर धीरेंद्र (25) पुत्र ओमकिरण ने शनिवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे कुचेसर चौपला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया। धीरेंद्र के ताऊ ब्रजपाल सिंह ने बताया कि गन्ने की फसल के लिए पर्ची न मिल पाने के कारण धीरेंद्र पिछले कुछ दिनों से परेशान था, उसका गन्ना खेत में पड़ा सूख रहा है। इसे लेकर सिंभावली मिल के अधिकारियों से संपर्क भी किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शनिवार को इसी परेशानी के चलते उसने जहर खा लिया। वहीं पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।