फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंड काटने के विरोध पर किसान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेड़ काटने के विरोध पर किसान को पीटा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। खेत की मेड़ काटने के विरोध पर पड़ोसियों ने किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया निवासी आशीष सिद्धू ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि खेत पड़ोसी उसके खेतों को काटकर अपने खेतों में मिलाने की कोशिश कर रहे हैं, शनिवार की सुबह आरोपियों ने एक बार फिर उसके खेतों की मेड़ काटनी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गया। पीड़ित ने बताया कि मेड़ काटने का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उसे घायल भी कर दिया। हंगामा होने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें