फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के मोड़ पर लगा ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के मोड़ पर लगा ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सड़क के मोड़ पर लगा ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहा है। ट्रांसफार्मर के चलते आने-जाने के दौरान चालकों समेत राहगीरों को दूसरी तरफ से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं।
विज्ञापन

गढ़ चौपला से होकर गांव बदरखा के सामने हाइवे को जाने वाली पुरानी दिल्ली रोड के किनारे रेलवे रोड वाले मोड़ पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जो कभी भी किसी बड़ी अनहोनी की वजह बन सकता है। सड़क के जिस मोड़ पर बिजली का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, उससे होकर आने जाने के दौरान राहगीरों समेत चालकों को दूसरी साइड से आने वाले वाहनों का कोई अता पता नहीं लग पाता है। इससे अनहोनी होने का डर बना रहता है। आसपास में दुकान करने वालों कहना है कि पिछले दिनों हुए हादसों में महिला बच्चों समेत आधा दर्जन राहगीर गंभीर रूप में घायल तक हो चुके हैं। वहीं महेंद्र डिग्री कॉलेज के निदेशक विजयवीर सिंह और राजकुमार गोयल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल कुसुम त्यागी का कहना है कि सड़क के मोड़ पर रखा ट्रांसफार्मर अनहोनी को न्यौता दे रहा है, जिसे अविलंब हटवाकर दूसरे स्थान पर रखवाना जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि इस संबंध में बिजली अफसरों से वार्ता कर जनहित में बहुत जल्द कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें