फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को खुरपका, मुहंपका से बचाव को टीकाकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खुरपका, मुहंपका से बचाव को टीकाकरण शुरू
विज्ञापन


हापुड़। पशुओं को खुरपका, मुहंपका रोग से बचाव के लिए पशुपालन विभाग के अफसरों ने टीकाकरण शुरू कर दिया है। 3.51 लाख पशुओं को टीके लगाए जाएंगे। विभाग की 30 टीमें अभी तक एक लाख पशुओं को प्रतिरक्षित कर चुके हैं।
पशुओं में फैलने वाला खुरपका, मुहंपका रोग काफी खतरनाक है। इस रोग की चपेट में आकर पशु चारा खाना छोड़ देता है, जल्द उपचार न मिलने पर पशु की मौत तक हो जाती है, जिसके चलते पशुपालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने को पशुपालन विभाग ने पशुओं का टीकाकरण करना शुरू कर दिया है। जिलेभर से 3.51 लाख पशुओं को टीकाकरण के लिए चयनित किया गया है। विभाग की 30 टीमें अभी तक एक लाख पशुओं को प्रतिरक्षित कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवीओ डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि तेजी से पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। पशुपालक अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। पशुओं को टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें