फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन में खराबी आने से तीन घंटे खड़ी रही हिमांचल एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन में खराबी आने से तीन घंटे खड़ी रही हिमाचल एक्सप्रेस
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। इंजन में खराबी से हिमाचल एक्सप्रेस करीब तीन घंटे तक सिंभावली रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दर्जनों यात्री बस समेत अन्य वाहनों का सहारा लेकर गंतव्यों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

दिल्ली से बरेली की तरफ जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजकर 35 मिनट पर सिंभावली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सिंभावली स्टेशन पर पहुंचने के दौरान ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। जिससे ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी हो गई। करीब आधा घंटा तक भी जब ट्रेन आगे के लिए रवाना नहीं हुई, तो यात्री भी ट्रेन से उतर आए। जिन्होंने स्टेशन मास्टर से जानकारी की, तो पता चला कि इंजन में खराबी आने के चलते ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया है। करीब तीन घंटे बाद मुरादाबाद से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन लेट होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मजबूरन दर्जनों यात्री करीब एक किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक पैदल चलकर हाइवे पर पहुंचे, जहां से बस और अन्य वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। स्टेशन मास्टर रामपाल सिंह मीना ने बताया ट्रेन का इंजन खराब होने की सूचना मुरादाबाद कंट्रोल को दे दी गई थी। दूसरा इंजन आने के करीब 11 बजकर 35 मिनट पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें