फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्सप्रैस रेल गाडी की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से स्क्रैप ठेकेदार के कर्मचारी की मौत, एक घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में ब्रहमगढ़ी रेलवे फाटक के पास रेलवे के स्क्रैप ठेकेदार के कर्मचारी की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक मजदूर घायल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब दो बजे ब्रह्मगढ़ी रेलवे फाटक के पास मजदूर काम कर रहे थे। तभी ट्रैक से मुरादाबाद से दिल्ली जा रही गुवाहाटी एक्सप्रेस गुजरी, एक्सप्रेस ट्रेन होने के कारण ट्रैक के पास काम कर रहे दो मजदूर चपेट में आ गए। इसमें स्क्रैप ठेकेदार के कर्मचारी वीरेंद्र 58 वर्षीय आगरा निवासी की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर जय सिंह घायल हो गया। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सिंभावली थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि मृतक वीरेंद्र के शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें