फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के छात्र बनेंगे कंप्यूटर मास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के छात्र बनेंगे कंप्यूटर मास्टर
विज्ञापन


हापुड़। जिले के परिषदीय स्कूलों के छात्र अब कंप्यूटर का ज्ञान सीखकर कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर देंगे। शासन की कंप्यूटर सहायतित शिक्षा कार्यक्रम व मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत 20 विद्यालयों का चयन किया गया है। दो दिन के अंदर इन विद्यालयों में कंप्यूटर सामग्री पहुंच जाएगी।
प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर शिक्षा देना है। इसी क्रम में अब शासन ने परिषदीय विद्यालयों को कंप्यूटर से लैस करने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए 20 विद्यालयों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

इन चयनित विद्यालयों में दो दिन के अंदर कंप्यूटर सामग्री उपलब्ध कराने का दावा विभागीय अफसर कर रहे हैं। करीब पांच वर्ष पूर्व भी परिषदीय विद्यालयों में कंप्यूटर लगवाए गए थे, लेकिन इन कंप्यूटर को अन्य किसी कार्य में प्रयोग कर लिया गया। इस कारण छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा से वंचित रहना पड़ा था।
इस बार शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जो कंप्यूटर परिषदीय विद्यालयों के लिए मिल रहे हैं, इनका प्रयोग अन्य किसी कार्य के लिए नहीं किया जाएगा। सिर्फ छात्रों को सीखाने के लिए ही प्रयोग किया जाएगा। चयनित विद्यालयों के पास पुलिस गश्त भी बढ़वाई जाएगी ताकि कंप्यूटर की कोई चोरी न कर सके।
इन विद्यालयों का किया गया चयन
कंप्यूटर लैब बनाने के लिए गांव अहमदपुर, चमरी, बाबूगढ़, लुखराड़ा, अकडौली, चितौली, बीघेपुर, पारपा, समाना, इकलैड़ी, पिपलैडा, जहांगीराबाद, औरंगाबाद, हिम्मतपुर, बदरखा, ढाना, बागड़पुर, बालक पिलखुवा, हापुड़ आदर्शनगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय व कुचेसर स्थित केजीबीवी स्कूल में कंप्यूटर लगाए जाएंगे।
प्रति विद्यालय मिलेगी सामग्री
स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा के लिए प्रति विद्यालय तीन कंप्यूटर टेबल, तीन कुर्सी, एक डेस्कटॉप एचपी कंप्यूटर, दो डेएल एलसीडी मॉनिटर, एक एंटीवायरस, एक यूपीएस, एक ब्रॉदर लेजर प्रिंटर, दो इंटेक्स की बोर्ड, दो इंटेक्स माउस, एक पावर स्ट्रीप, एक जीरो क्लाईंट, एक इंटेक्स टीवी ट्यूनर कार्ड।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि विद्यालयों के चयन को हरी झंडी मिल गई है। दो दिन के अंदर सभी विद्यालयों में कंप्यूटर सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें