जर्जर बिजली का खंभा हादसे को दे रहा न्यौता
- सैकड़ों स्कूली बच्चों समेत किसानों पर मंडरा रहा खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के नयागांव रोड पर 11 हजार की लाइन क्षतिग्रस्त खंभे से होकर गुजर रही हैं। खंभा गिरने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव नयागांव इनायतपुर जाने वाले रास्ते पर खेतों के किनारे लगा बिजली का एक खंभा करीब दो सप्ताह पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। क्षतिग्रस्त खंभे से 11 हजार की लाइन गुजर रही है। खंभा टूटकर गिरने से कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि उक्त रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे और राहगीर गुजरते हैं। यदि बिजली आने के दौरान खंभा गिरता है, तो आने-जाने वालों के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी खंभे को बदलवाया नहीं गया है। एसडीओ महावीर सिंह का कहना है कि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जल्द ही क्षतिग्रस्त खंभा बदलवा दिया जाएगा।