फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग के ऑनलाइन पोर्टल से जुड़े जिले के 70 हजार किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग के ऑनलाइन पोर्टल से जुड़े जिले के 70 हजार किसान
विज्ञापन


हापुड़। कृषि विभाग की पारदर्शी किसान योजना के तहत ऑनलाइन पोर्टल से जिले के 1.20 लाख किसानों में से 70 हजार को जोड़ा जा चुका है। इससे किसानों को कृषि विभाग की अनुदानित योजनाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्नतशील कृषि तकनीकों की जानकारी भी किसान समय पर प्राप्त कर सकेंगे।
सूचना क्रांति के युग में कृषि महकमा भी हाईटेक हो रहा है। कृषि विभाग की खाद, बीज, कृषि यंत्र, पेस्टीसाइड समेत अन्य योजनाओं में डीबीटी योजना लागू की जा चुकी है। इससे किसानों को योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक खाते में किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों को खेती किसानी से संबधित सूचनाएं एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण कराने का प्राविधान किया गया है। कृषि विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों व कार्यक्रमों के दौरान किसानों से पारदर्शी किसान योजना से जुड़ने की अपील की जाती है। इसका असर भी दिखने लगा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के कुल 1.20 लाख किसानों में से अब तक 70 हजार किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक एएन मिश्रा का कहना है कि डीजल सिंचाई इंजन, रोटावेटर, सोलर पंप, स्प्रेयर समेत संकर बीजों पर सरकारी अनुदान प्राप्त करने को ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसके लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जिन किसानों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे जरूरी दस्तावेजों के साथ कृषि विभाग के कार्यालय या इंटरनेट के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें