फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेन लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेन लेट, यात्री परेशान
विज्ञापन

-अगले कुछ दिनों से ट्रेनों की स्थिति ऐसी ही रहने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोहरे की मार के कारण ट्रेनों का प्रभावित होना शनिवार को भी जारी रहा। हापुड़ स्टेशन आने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेन घंटों की देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक मुनीराम मीना ने बताया कि शनिवार को रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस चार घंटे, लखनऊ से नई दिल्ली की ओर जाने वाली लखनऊ मेल चार घंटे, दिल्ली से कोटद्वार की ओर जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा बरेली से भुज जाने वाली आला-हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली से बरेली की तरफ जाने वाली ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से पहुंची। लालगढ़ से डिबरुगढ़ की ओर जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे लेट थी।
विज्ञापन

जबकि मेरठ सिटी से चलकर इलाहाबाद की तरफ जाने वाली संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े 17 घंटे की देरी से पहुंचने की संभावना थी। ट्रेनों की इस स्थिति को देखते हुए यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री घंटों में ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। आने वाले कुछ दिन और ट्रेनों की स्थिति सुधरने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें