फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग से बिन सब्सिडी के मिलेगा आलू का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अबकी आलू के बीज पर उद्यान विभाग नहीं देगा सब्सिडी
विज्ञापन


- जिले के लिए 1500 क्विंटल बीज का आवंटन
- 18 अक्तूबर से 1400 रुपये/क्विंटल की दर से होगा वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जिले के आलू उत्पादक किसानों के लिए उद्यान विभाग ने झटका दिया है। इस बार उद्यान विभाग आलू के बीज पर सब्सिडी नहीं देगा। नकद मूल्य पर इच्छुक किसान विभाग से फाउंडेशन प्रथम बीज प्राप्त कर सकते हैं। शासन से जिले के लिए 1500 क्विंटल बीज का आवंटन हुआ है। 18 अक्तूबर से बीज का वितरण शुरू होगा।
आलू के गिरते दामों से किसान पहले से ही परेशान हैं। हालाता इतने खराब हैं कि शीतगृहों का किराया चुकाने में भी किसान असमर्थ हो रहे हैं। इसके चलते कोल्ड स्टोरेज में लाखों कट्टा आलू भरा पड़ा है। ऐसे में उद्यान विभाग आलू के बीज पर इस बार सब्सिडी नहीं देकर किसानों को झटका दिया है। शासन ने यह गाइड लाइन जारी कर दी है। उद्यान विभाग से चिपसोना, फ्राईसोना, कुफरी बाहर, ख्याती आदि प्रजाति का फाउंडेशन प्रथम बीज बेचा जाएगा। सरकार से जिले के लिए 1500 क्विंटल बीज का आवंटन हुआ है। इसका दाम 1400 रुपये/क्विंटल रखा गया है। किसानों को बीज लेने से पूर्व पैसा जमा करना होगा, तभी उन्हें बीज मिल सकेगा। 18 अक्तूबर से बीज की बिक्री की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि शासन से जिले के लिए आलू का आवंटन हो चुका है। इच्छुक किसान आवेदन कर दें, 18 अक्तूबर से आलू का वितरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें