फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुचेसर रोड चौपला पर चला एचपीडीए का पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर रोड चौपला पर चला एचपीडीए का बुलडोजर
विज्ञापन


एचपीडीए की ओर से चलाए जा रहे अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कुचेसर रोड चौपला पर विभाग का पीला पंजा चला।

इस दौरान तीन स्थलों पर की जा रही अवैध प्लाटिंग व निर्माण को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण के तहसीलदार व सक्षम अधिकारी (प्रवर्तन) अनिल कुमार सिंह ने बताया कि

कुचेसर रोड चौपला से स्याना मार्ग पर कल्लू लाला द्वारा 10 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग व निर्माण, लाइन पार सड़क के दोनों तरफ ओमवीर सिंह द्वारा 40 बीघे भूमि पर
विज्ञापन


लक्ष्मी प्रोपर्टीज के नाम से काटी जा रही कालोनी व किठौर रोड पर गजेंद्र सिंह द्वारा करीब 3 हजार वर्ग मीटर पर अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अनिल कुमार सिंह ने बताया कि
विज्ञापन


भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गया प्रसाद ने बताया कि डीलर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण करें अन्यथा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई करने के साथ अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रवर्तन दल टीम में प्रभारी प्रवर्तन लवकेश कुमार, सुभाष गौतम, विरेश राणा, देशपाल सिंह व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें