फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम---

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुडियों ने फिर दिखाया दम, लड़के रहे कम
अधिकांश स्कूलों में इस बार होम एग्जाम आयोजित किए गए थे। बीते कई दिन से स्टूडेंट्स परीक्षा परिणाम के इंतजार में स्कूलों के चक्कर लगा रहे थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे सीबीएसई ने परिणाम घोषित कर दिया।

स्कूलों में परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्टूडेंट्स के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले में 190 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। इसमें डीपीएस के 48 बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर जिले को टॉप किया। दूसरे नंबर पर दीवान पब्लिक स्कूल रहा।
विज्ञापन


यहां की 37 छात्राओं को 10 सीजीपीए मिला है। तीसरे स्थान पर श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय रहा। इसकी 22 छात्राओं को 10 सीजीपीए मिला। जिले भर में 110 छात्राओं ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए हैं।

बंपर रिजल्ट आने से सभी स्कूलों में खुशी का माहौल है। स्टूडेंट्स ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
गढ़मुक्तेश्वर में सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में गढ़ क्षेत्र के सभी स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।

इनमें 66 स्टूडेंट्स ने टेन सीजीपीए ग्रेड लेकर अपनी संस्था समेत क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट के बाद हाईस्कूल परीक्षा में भी डीएम स्कूल के स्टूडेंट्स ने सराहनीय प्रदर्शन किया है।

इसके कुल 15 स्टूडेंट्स ने टेन सीजीपीए ग्रेड में परीक्षा पास कर रॉयल पब्लिक स्कूल डेहरा कुटी और माउंट कोलंबस स्कूल सिंभावली के साथ संयुक्त रूप से गढ़ क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है।

डीएम स्कूल की प्रिंसिपल मंजू चौधरी, प्रबंधक राजेंद्र सिंह और रॉयल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अवधेश चौहान और संचालक अमित चौहान ने स्टूडेंट्स की उपलब्धि पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

डीआर इंटरनेशनल स्कूल गढ़ के 11, एसजीआरएस इंटरनेशनल स्कूल अल्लीपुर के पांच और जीआर स्कूल सिंभावली के पांच स्टूडेंट्स ने टेन सीजीपी ग्रेड में परीक्षा पास की है।

स्कूल संस्थापक देवराज त्यागी, संचालक प्रदीप त्यागी, चेयरमैन डॉ. संदीप त्यागी, प्रबंधक आलोक चौहान, विनीत अग्रवाल, प्रिंसिपल करिश्मा कपूर ने टेन सीजीपीए ग्रेड हासिल करने वाले अपने स्टूडेंट्स को मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।

पिलखुवा में सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल के रिजल्ट में पिलखुवा क्षेत्र के स्टूडेंट्स ने भी झंडे गाढ़े। यहां के तीन विद्यालयों के 26 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए अंक किए। तीनों स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।

विब्ग्योर इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या छाया अग्रवाल ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उनके विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। सभी 76 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं ।

तीन छात्र यश पाराशर, सक्षम चौहान और प्रियांशु गर्ग ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जबकि भानु प्रताप, दिव्यांश, ऋषभ, वर्षा, सचिन, इशिका गुप्ता, गार्गी और रियांक ने 9 सीजीपीए अंक प्राप्त किए।

लाला शंभु दयाल डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या शिवानी शर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय के 15 स्टूडेंट्स तविषी कंसल, राशि सिंहल, सोनिया तोमर, प्रशंसा, गौरी बंसल, ख्याति सिंहल, पलक अग्रवाल, श्रुति जैन, शगुन सिंहल, नेहा तोमर, आशीर्वाद सिंह, उत्कर्ष शर्मा, विशु अग्रवाल, निर्दोष चौहान और तुषार यादव ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए ।

उनके विद्यालय का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा।
एंजल इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक सौरभ गुप्ता ने बताया कि उनके विद्यालय के आठ स्टूडेंट्स अभिषेक राणा, गौरव पाल, खुशी अग्रवाल, मुलायम राणा, परकित सिंह, राची शर्मा, श्रेया त्यागी और सुहैब ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए।

सभी 55 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने विद्यालय में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर जश्न मनाया।



इन स्कूलों के बच्चों ने लहराया परचम
दिल्ली पब्लिक स्कूल: दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मीना आनंद ने बताया कि उनके यहां 157 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे, सभी स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हो गए। इनमें 48 छात्र/छात्राओं ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किए हैं।
दीवान पब्लिक स्कूल
दीवान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता बिदानी ने बताया कि उनके विद्यालय के 341 छात्रों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी, इसमें 37 ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किए हैं।
श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्या मंदिर
मोदीनगर रोड स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने बताया कि उनके विद्यालय की 196 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें 22 छात्राओं ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किए हैं।
एलएन पब्लिक स्कूल
गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. आराधना बाजपेयी ने बताया कि उनके विद्यालय के 151 छात्रों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। 18 छात्रों ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किया है।
एसबीएम
सरस्वती बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सभी 190 स्टूडेंट्स ने हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा दी थी, 4 छात्रों ने 10 सीजीपीए ग्रेड मिला है।
डीएम पब्लिक स्कूल
गांव अटौला स्थित डीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय के 15 छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किए।
विवेकानंद पब्लिक स्कूल
विवेकानंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुभिता शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 61 में से 11 छात्रों ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किए हैं।
बीआर इंटरनेशनल स्कूल
मेरठ रोड स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य जेके ढाका ने बताया कि विद्यालय के 196 छात्रों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी, इसमें 16 ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
ततारपुर स्थित सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के फादर मैनेजर साहय दास ने बताया कि उनके विद्यालय के 80 छात्रों ने परीक्षा दी थी। दो छात्रों ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किए हैं, सभी छात्र अच्छे ग्रेड से उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें