फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसो.सचिव के खिलाफ दलित अधिवक्ता लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बार एसो.सचिव के खिलाफ दलित अधिवक्ता लामबंद
हापुड़ बार एसोसिएशन के सचिव का वरिष्ठ उपाध्यक्ष से विवाद का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले पर दलित अधिवक्ता लाम बंद हो गये हैं जिन्होंने अध्यक्ष से बार की आम सभा बुलाये जाने की मांग की है।

उक्त मामले को लेकर हापुड़ बार के दलित अधिवक्ताओं की एक बैठक शनिवार को कचहरी में हुई जिसमें आरोप लगाया गया कि बार के सचिव भोपाल सिंह द्वारा बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश जौहरी का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया है।
विज्ञापन


उक्त अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिवक्ता जौहरी का अपमान बार के संविधान और बार का अपमान है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बार मेें सीनियर और जूनियर का मान सम्मान नहीं रहेगा तो स्थिति बिगड़ेगी जिसमें सुधार जरूरी है। इसीलिए बार की आम सभा बुलायी जाए।
विज्ञापन


चेतावनी दी गयी है कि आम सभा नहीं बुलाये जाने तक सचिव के किसी भी प्रस्ताव को नहीं माना जायेगा। पत्र पर अधिवक्ता मोर्चा बार के अध्यक्ष के रूप में राम लाल के हस्ताक्षर हैं। पत्र की प्रति जिला जज को भी प्रेषित की गयी है। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल आजाद ने इस घटना की निंदा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें