फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनायी भगवान परशुराम की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनायी भगवान परशुराम की जयंती
विज्ञापन


हापुड़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनायी गई। समाज के लोगों ने भगवान के आदर्शों को अपनाकर, देशहित में कार्य करने का प्रण लिया।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. महेश दत्त शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा देश और समाज को दिशा देते आए हैं। हमेशा ही ब्राह्मणों ने इतिहास रचा है और उसने दूसरे को स्थापित कराया है। आज भी ब्राह्मण निजी स्वार्थ से दूर रहकर समाज की दशा व दिशा बदल रहा है। राष्ट्रीय महासचिव आचार्य विशन कौशिक व प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने कहा कि आज आवश्यकता है समाज को एकत्र कर आगे बढ़ने की। ब्राह्मण सभा को देहात व नगर दोनों स्तर पर अपना संगठन मजबूत करना होगा। इस दौरान समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। डा. अशोक मैत्रेय, डा. जेएल शर्मा, डा.एसके कौशिक ने ब्राह्मण समाज को आगे बढ़ाने तथा समाज में रचनात्मक कार्य करने पर बल दिया। सेवानिवृत्त हुए समाज के देवेंद्र शर्मा, ब्रिजेश चंद शर्मा, संतोष भारद्वाज, मंजू रानी शर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

महासभा के जिला कोषाध्यक्ष पीके शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि ब्राह्मण समाज के बच्चों को आगे बढ़ाया जाए व उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया जाए। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा, संचालन महामंत्री आशुतोष आजाद ने किया। इस मौके पर गिरीश शर्मा, सुरेंद्र तिवारी, गोपाल शर्मा, संदीप शर्मा, संतराम शर्मा, दिनेश शर्मा, जगदीश शर्मा, महेश शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर, सर्राफा बाजार में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने वर्षगांठ मनायी। मौके पर अरविंद शर्मा, विजेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, गंगाशरण शर्मा, भगवान शर्मा, महेश, कैलाश शर्मा, उमेश शर्मा, डा. चंद्रप्रकाश शर्मा, सुनील शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सुमित शास्त्री, संजय शर्मा, महेश शर्मा, रामकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें