फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और लूटपाट के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट और लूटपाट के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दादरी अहमदनगर में दस दिन पहले घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट के मामले में कार्रवाई न करने से क्षुब्ध परिवार ने एसपी कार्यालय पर शिकायत की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मात्र खानापूर्ति की है।
विज्ञापन

शिकायत में पीड़ित ने दादरी अहमदनगर निवासी सुएब बताया कि एक प्लाट को लेकर गांव के ही एक परिवार के लोग उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि आठ अगस्त को वह परिवार के साथ घर पर मौजूद था तभी आधा दर्जन लोग लाठी डंडे लेकर उसके घर में पहुंचे और उसके व परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके साथ ही आरोपी घर में रखे 18 हजार रुपये और पत्नी से कुंडल और चेन लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोतवाली में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली, जबकि उसके गंभीर चोट आई हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सही धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें