फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से तोल न चलने पर भड़के रसूलपुर के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन से तोल न चलने पर भड़के रसूलपुर के ग्रामीण
विज्ञापन


हापुड़। रसूलपुर गांव में गन्ना खरीद केंद्र पर बीते चार दिन से तोल न होने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों ग्रामीण भाकियू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रॉली से सिंभावली शुगर मिल पहुंचे और अफसरों का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। वहीं, अयादनगर के ग्रामीणों ने भी कई दिन से तोल न चलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री व जतिन चौधरी ने बताया कि बताया कि शासन, प्रशासन किसानों की समस्या को लेकर कतई गंभीर नहीं है। ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सिंभावली शुगर मिल पहुंचे और अफसरों का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में प्रताप सिंह, सूरजमल, इंतराज सिंह, समरपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, गौरव कुमार, राजकुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें