फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में 14 अफसरों का वेतन कटा

Tue, 19 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसील दिवस में गैरहाजिर रहे 14 अफसरों का डीएम ने एक दिन का वेतन काट दिया है। इसके साथ ही सभी को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश भी दिए हैं। उधर, 33 शिकायतों में से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


 नगर पालिका परिषद के सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में  तहसील दिवस का आयोजन किया गया। करीब 11 बजे डीएम अनिल ढींगरा ने उपस्थित रजिस्टर की जांच की तो 14 अधिकारी अनुपस्थित पाए गए।

इनमें सीएमओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उद्योग विभाग के प्रबंधक, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी थानाध्यक्ष खरखौदा, सिभावली, हापुड़ देहात, पिलखुवा वाट माप निरीक्षक आदि थे।
विज्ञापन


डीएम ने सभी का तत्काल प्रभाव से एक दिन का वेतन रोकने और तीन दिन में स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में भराना(बुलंदशहर) निवासी  सुभाष चंद त्यागी ने स्कूल में नियुक्ति कराए जाने, काजीवाड़ा निवासी

खुर्शीदा ने प्लॉट पर अवैध कब्जा हटवाने, अल्लीपुर निवासी अजय ने तालाबों से अवैध कब्जा हटवाने,  गिरधरपुर निवासी रामपाल ने गन्ने का भुगतान कराने, बाबूगढ़ निवासी अजय सिंह जयन्त ने छात्रवृत्ति के लिए  जाति प्रमाण पत्र जमा कराने का समय बढ़वाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन



इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह, सीडीओ कुणाल सिल्कू समेत विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद थे। तहसील दिवस में बनें विकलांग प्रमाण पत्र:  डीएम


डीएम अनिल ढींगरा ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को तहसील दिवस में विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए टीम को बैठाने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें