फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी दिव्यानंद तीर्थ जगतगुरु शंकराचार्य को गंगा में जल समाधि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी दिव्यानंद तीर्थ जगतगुरु शंकराचार्य को गंगा में दी जल समाधि
विज्ञापन


हापुड़/ गढ़मुक्तेश्वर। भानपुरा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ का लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। जिनके पार्थिव शरीर को विधिवत रूप से शिष्यों द्वारा ब्रजघाट गंगा में जल समाधि दी गई। इस दौरान शिष्यों समेत हजारों लोगों की भीड़ गंगा तट पर उमड़ी। जिन्होंने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित कर शंकराचार्य को अंतिम विदाई दी।
भानपुरा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ का पार्थिव शरीर दिल्ली को शनिवार को उनकी तपोस्थली जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शनों के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। छपकौली से स्वामी दिव्यानंद तीर्थ की अंतिम यात्रा गंगा नगरी ब्रजघाट के लिए निकली, तो पार्थिव शरीर को कंधा देने वालों में होड़ सी लग गई। हापुड़ पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, अमित शर्मा, अजयपाल सिंह, मदन सिंह, देवेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश समेत विदेशों सहित सैकड़ों लोगों ने जगतगुरु की पार्थिव देह को कंधा दिया। जिसके बाद काफिले के रूप में उनकी अंतिम यात्रा ब्रजघाट पहुंची। जहां गढ़ के अलावा उप्र के बुलंदशहर, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर समेत कई राज्यों के लोग भी पहुंचे। पुष्पांजलि अर्पित करने और जल समाधि देने वालों में शंकराचार्य दिव्यानंद तीर्थ के गुरु हरिवानंद जी महाराज, जगतगुरु सेवा समिति अध्यक्ष राज्य सभा सांसद रघुनंदन शर्मा, कनिष्ठ शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ, शुक्रताल से केश्वानंद महाराज, स्वामी विवेकानंद महाराज, स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, ध्रुव तीर्थ महाराज, डॉ. अशोक कुमार शर्मा, वैभव शर्मा, सुधाकर शर्मा, सौरभ, गीता, मीनाक्षी, गंगा सभा आरती समिति से अशोक नागर, कपिल नागर, नरेश शर्मा, विष्णुदत्त नागर, प्रद्युमन शर्मा, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा, ओमप्रकाश पहलवान, राजू भैय्या, सतनाम यादव, महेश बंसल, अमित राय गौतम, गौरव राय गौतम, देवेंद्र राय गौतम, प्रमोद शर्मा, सुनील राय गौतम, बलराज शर्मा, तरूण कौशिक, कक्के पांडयान, संजीव शर्मा, नितिन जैन समेत हजारों लोगों मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरती स्थल पर दी गई पुष्पांजलि
ब्रजघाट में आरती स्थल पर जगतगुरु के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां विभिन्न स्थानों से आए शिष्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन


गंगा की जलधारा के बीच दी गई जलसमाधि
श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद जगतगुरु शंकराचार्य दिव्यानंद तीर्थ महाराज की पार्थिव देह को नावों के द्वारा शमशानघाट के सामने गंगा की बीच जलधारा में ले जाया गया। जहां पंडित उमेश पांडे, दिनेश पंडित, मनोज तिवारी, आचार्य धर्मेंद्र भारद्वाज, मुनेंद्र तिवारी द्वारा कराए गए विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच शंकराचार्य का अभिषेक किया गया। जिसके बाद पार्थिव शरीर को जल समाधि दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें