फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट खरीदने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट खरीदने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे
विज्ञापन


हापुड़। नगर के मोहल्ला सीता गंज निवासी एक महिला ने प्लॉट दिलाने के नाम पर दो लोगों पर ठगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सीता गंज निवासी शशि गुप्ता पत्नी योगेश गुप्ता ने बताया कि मेरठ के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी निवासी रीना भारद्वाज और उनके पति अजय भारद्वाज से उसकी प्लॉट खरीदने को लेकर बात हुई थी। उसके बाद उन्होंने उसे एक प्लॉट दिखाया। प्लॉट खरीदने की एवज में दोनों ने बतौर पेशगी ढाई लाख रुपये ले लिए। जबकि प्लॉट का बैनामा करने के लिए कुछ समय का वक्त मांगा। शशि गुप्ता ने बताया कि जब बैनामा करने का समय आया तो दंपति मुकर गया। इन लोगों ने रुपये वापस देने से भी इंकार कर दिया। इस मामले की पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। उसके बाद कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर दंपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें