फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग बंधुओं ने अधिकारियों को गिनायी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग बंधुओं ने अधिकारियों को गिनाई समस्याएं
विज्ञापन


हापुड़। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधुओं की बैठक में उद्यमियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उद्यमियों ने डीएवी स्कूल के पास हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने के मामले में अधिशासी अभियंता ने बताया कि एक सप्ताह में कार्य पूरा करा दिया जाएगा। एमजी रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने के संबंध में यूपीएसआईडीसी के अधिकारी ने बताया कि टेंडर दे दिया गया है जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। टेक्सटाइल सेंटर पिलखुवा में मूलभूत सुविधा नहीं मिलने की शिकायत विनय अग्रवाल और आरएस चौहान ने की। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया गया कि यहां से चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर करीब चार वर्ष पहले चोरी हो गया था, अब तक दूसर नहीं लगा। व्यापारी नेता अमन गुप्ता, पुरुषोत्तम वर्मा, संजय सिंहल, विजय अग्रवाल ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लज्जापुरी निवासी ओमवीर का पावरलूम के कनेक्शन में नाम परिवर्तन नहीं किया जा रहा। अधिशासी अभियंता ने 27 सितंबर को गुरजीत सिंह का मीटर बदलने के आदेश दिए थे, लेकिन अब तक नहीं बदला गया। बैठक में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें