फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होते मलेरिया के उपचार में बड़ा संशोधन 17-44-15

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू मलेरिया का उपचार अब हुआ आसान
विज्ञापन


हापुड़। जिले में बेकाबू होते मलेरिया का उपचार अब आसान होगा। जनपद में करीब 140 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उपचार में बड़ा संशोधन किया है। मरीजों को अब पांच दिन के स्थान पर 14 दिन का ट्रीटमेंट मिलेगा। तत्कालीन जांच के लिए आशाओं को रेपी टेस्ट किट दी गई हैं, वहीं प्राइमाक्वीन दवा को भी शामिल किया गया है। जिनसे मरीज की त्वरित जांच होगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। दर्जनों स्थानों पर जांच के दौरान स्वास्थ्य अफसरों को मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा मिला है, जिसे नष्ट भी किया गया है। लेकिन इसका असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग करीब 140 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि कर चुका है, जो बीते वर्षों के मुकाबले काफी अधिक है। जिले में बढ़ती मलेरिया रोगियों की संख्या पर शासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। यहां तक कि मलेरिया के उपचार में बड़ा संशोधन कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब 14 दिन तक चलेगा ट्रीटमेंट
अभी तक मलेरिया से पीड़ित मरीजों को क्लोरोक्वीन दवा ही खिलायी जाती थी। पांच दिन तक यह दवा खिलाने के बाद मरीज स्वस्थ हो जाता था। लेकिन इस बार मलेरिया फैलाने वाले मच्छर काफी प्रभावशाली साबित हो रहे हैं। पांच दिन के उपचार के बाद भी वह स्वस्थ नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए अब सरकारी अस्पतालों में उपचार 14 दिन तक चलेगा।

रामबाण बनेगी प्राइमाक्वीन दवा
मलेरिया के उपचार में संशोधन के बाद प्राइमाक्वीन दवा को भी शामिल किया गया है। यह दवा पांच दिन तक मरीजों को खिलायी जाएगी। जिसके बाद मरीज पर मलेरिया का प्रकोप हावी नहीं होगा।

रेपी टेस्ट किट से मलेरिया की होगी तत्काल जांच
मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के चलते अब गांवों में तैनात प्रत्येक आशा को रेपी टेस्ट किट वितरित कर दी गई हैं। इस किट से महज पांच मिनट में मलेरिया की पुष्टि हो सकेगी। पुष्टि होने पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

फैलसीपैरम मलेरिया का नहीं प्रकोप
गनीमत यह है कि जिले में फैलसीपैरम मलेरिया (दीमागी बुखार) का प्रकोप नहीं फैला है। इस बुखार से अधिकांश केसों में मरीज की जान तक चली जाती है। फिलहाल जिले में प्लासमीडियम वाइवेक्स मलेरिया फैल रहा है। जिसमें उपचार के बाद मरीज स्वस्थ हो जाते हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा. जयप्रकाश त्यागी ने बताया कि मलेरिया के उपचार में संशोधन किया गया है। अब मरीजों को 14 दिन तक उपचार दिया जाएगा। इसमें नई दवा को भी शामिल किया गया है। मरीज जल्द स्वस्थ होगा, साथ ही मलेरिया का प्रकोप मरीज पर फिर से नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें