फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद समझौता, आज होगा भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद के बाद हुआ समझौता, आज होगा रामलीला का भूमि पूजन
विज्ञापन


हापुड़। श्री रामलीला समिति को लेकर जारी विवाद को लेकर शनिवार को उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में रामलीला के संचालन को लेकर समझौता कराया। समझौते के बाद आज दोपहर 11 बजे भूमि पूजन कराया जायेगा। बैठक के बाद एसडीएम व सीओ पुलिस बल के साथ रामलीला मैदान पहुंचे और अतिक्रमण को भी हटवाया।
रामलीला समिति के दो गुटों में चुनाव को लेकर घमासान चल रहा था। इस विवाद के कारण दोनों पक्षों में गहमागहमी बनी हुई थी। मामला डिप्टी रजिस्ट्रार तक पहुंचने के बाद अब आउटगोइंग समिति को श्री रामलीला के संचालन का जिम्मा फिलहाल सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी विवाद जारी था। इस मामले को लेकर उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश और सीओ राजेश कुमार की मौजूदगी में दोनों पक्षों में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में कई मुद्दों पर दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आए और खूब गर्मागर्मी का माहौल रहा। बाद मे निर्णय हुआ कि कोई भी भुगतान कमेटी के प्रधान विनोद वर्मा और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर से ही होगा। क्योंकि पूर्व की कमेटी के महामंत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिस पर दोनों पक्ष राजी हो गए। इसके बाद एसडीएम, सीओ व कोतवाल महावीर सिंह रामलीला मैदान पहुंचे और यहां पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाया। अधिकारियों ने रविवार को होने वाले भूमि पूजन को लेकर तैयारियां पूरी करने के निदेश दिये हैं। इस दौरान सुयश शर्मा, विनोद वर्मा, राजीव गर्ग, अनिल भैरो आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें