फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फरवरी को होगा 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सात फरवरी को होगा 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह
विज्ञापन


हापुड़। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी शादी अनुदान योजना के तहत जिले में सात फरवरी को 101 सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसएसवी कालेज में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं के विवाह के लिए शादी अनुदान योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। जिला समाज कल्याण विभाग को जिले में 101 सामूहिक जोड़ों के विवाह का लक्ष्य दिया गया था। हालांकि शुरू-शुरू में इस योजना के लिए जनपद में कम ही आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन शासन की सख्ती के बाद प्रशासन ने विवाह समारोह आयोजित करने के लिए सात फरवरी का दिन निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ दुष्यंत कुमार ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री कालेज में किया जाएगा। इसमें प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी रहेंगे। इसके अलावा सांसद व विधायक भी मौजूद रहेंगे। विभाग द्वारा समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। सामूहिक विवाह के आयोजन हेतु एक विवाह कार्यक्रम समिति गठित की गई है। एक जोड़े के विवाह पर 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें