फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्रों पर छात्रों से शुल्क वसूला तो नपेंगे प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्रों पर छात्रों से शुल्क लेने पर नपेंगे प्रधानाचार्य
विज्ञापन


हापुड़। यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के मद्देनजर स्कूलों को प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। यदि किसी भी कालेज में छात्रों से प्रवेश पत्र का शुल्क मांगा गया तो संबंधित प्रधानाचार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डीआईओएस ने इस संबंध में निर्देशित कर दिया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होने जा रही है। जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होनी है। विद्यालयों में प्रवेश पत्र भी उपलब्ध हो चुके हैं, लेकिन कई बार छात्रों को प्रवेश पत्र सुविधा शुल्क लेकर देने के आरोप लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या से निजात पाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर किसी भी विद्यालय में प्रवेश पत्र के नाम पर सुविधा शुल्क लिए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन व शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें