फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर का कट बंद होने से नाराज व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 31एचपीआर पीएच- 26
विज्ञापन

डिवाइडर का कट बंद होने से गुस्साए व्यापारी
- एचपीडीए करा रहा है गढ़ दिल्ली रोड पर डिवाइडर का सौंदर्यीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गढ़ रोड पर तहसील चौपला के पास डिवाइडर के सौंदर्यीकरण को लेकर बंद किए गए कट को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
एचपीडीए की ओर से गढ़ रोड पर तहसील चौपला के पास डिवाइडर को तोड़कर उसका सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों को सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के सामने स्थित कट को बंद किया जाएगा। स्थानीय दुकानदारों ने एकत्र होकर इस कट को बंद करने का विरोध किया। लोगों का कहना था कि इस कट को यातायात पुलिस ने अस्थायी रूप से बंद किया हुआ है। लेकिन इसे स्थायी रूप से बंद किया जाना गलत है।
एचपीडीए वीसी गया प्रसाद का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। कट के संबंध में जानकारी कर दुकानदारों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें