पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्तला की मढ़ैया से छह दिन पहले ट्यूशन पढ़ने गया 13 वर्षीय छात्र लापता हो गया। छात्र दोस्त के साथ बदनौली गया था। तब से उसका कहीं पता नहीं है।
कस्तला की मढ़ैया निवासी राजकुमार का 13 वर्षीय पुत्र देव कक्षा 10 में पढ़ता है। परिजनों के अनुसार छह दिन पहले वह एक दोस्त के साथ बदनौली में ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन समाप्त होने के बाद दोस्त घर लौट आया लेकिन देव वापस नहीं पहुंचा। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि छात्र की गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस तलाश में जुटी है। संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के साथ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।