फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 अधिकारी संभालेंगे खाट सभा सुरक्षा की कमान

Sat, 01 Oct 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
खाट सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की बुलंदशहर रोड पर शाम चार बजे खाट सभा का आयोजन होगा। इसके लिए दो हजार खाटों का इंतजाम किया गया है। सभा की सुरक्षा की कमान 60 सिपाहियों, एक पीएसी की कंपनी और 13 अधिकारियों के हाथ में होगी।
विज्ञापन


सभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी दिन रात एक किए हुए हैं। शनिवार की सुबह एएसपी रामनयन यादव, सीओ विशाल यादव सहित पुलिस के अधिकारी सभा स्थल पर पहुंचे। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए एसपीजी के अधिकारी हापुड़ पहुंच गए हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने एसपीजी के अधिकारियों से बातचीत की। पुलिस मार्गों पर बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दी है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से एलआईयू भी सतर्क हो गई है। वहीं, आज सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन रिहर्सल भी करेगा।
विज्ञापन


सभा स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनाती रहेगा। इस दौरान दो सीओ, 10 उपनिरीक्षक, तीन थानाध्यक्ष व 60 सिपाही व एक कंपनी पीएसी तैनात रहेगी।

एएसपी रामनयन यादव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से रविवार को रिहर्सल भी किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को ब्रीफिंग भी की जाएगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी की खाट रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी ने शनिवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष विजय गोयल ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर खाट सभा को सफल बनाने के लिए लोगों से आह्वान किया।

इस मौके पर अमित सिंपल, संजीव त्यागी, हाजी निजामुद्दीन, जावेद चौधरी, रामप्रसाद जाटव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन वली मोहम्मद बब्बर के नेतृत्व में

कार्यकर्ताओं ने गौंदी, सलाई, सुल्तानपुर, घुंघराला, सालेहपुर कोटला, बड़ौदा सिहानी, भटियाना, नान, तुमरैल आदि गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केंद्र व प्रदेश सरकार से किसानों का कर्ज माफ व बिजली बिल हाफ कराने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने लोगों से राहुल गांधी की खाट सभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर इकरामुद्दीन सैफी, सलीम अहमद, इमरान अली, महमूद कुरैशी, जावेद इकबाल, शेरदीन हवारी, सलीम खान, गुलफाम अंसारी, यासीन शेख आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभा की अग्रिम पंक्ति में बैठने के लिए कांग्रेस ने 50 ‘खास’ प्रगतिशील किसानों का चयन किया है जो राहुल से संवाद करेंगे।

उधर, कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक गजराज सिंह ने शनिवार को गांवों का दौरा कर किसानों से सभा में पहुंचने का आह्वान किया। उनका दावा है कि सभा में 20 हजार अधिक किसान पहुंचेंगे। उधर, प्रदेश के महासचिव विजय गोयल ने भी सभा स्थल पर तैयारियों में जुटे रहे।

हालांकि बकाया गन्ना भुगतान के लिए लगभग एक पखवाड़ा से धरना दे रहे किसानों से राहुल गांधी के मिलने की अब तक कोई योजना नहीं है। विधायक गजराज सिंह ने शनिवार को राहुल गांधी की खाट सभा को सफल बनाने के लिए महमदपुर,

नली हुसैनपुर, उदयपुर, दयानतपुर, होशियारपुर गढ़ी, बाबूगढ़, बछलौता, छावनी, मुरादापुर, बड़ौदा सिहानी, चितौली, मोड़ी, नवादा, लालपुर ततारपुर, सिमरौली,  धनौरा, दोयमी, मलकपुर समेत अनेक गांवों का दौरा किया। साथ ही 51 गांवों में फोन से किसानों से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि सभा स्थल पर 2000 खाट तथा 1500 मूढों की व्यवस्था रहेगी। इसे कई पंक्तिया में लगाया जाएगा। अग्रिम पंक्ति में पार्टी की ओर से चयनित खास 50 किसान बैठेंगे। ये किसान राहुल गंाधी से सीधा संवाद कर सकेंगे।

जबकि बाकी किसान पीछे पंक्तियों में बैठेंगे। सभा स्थल पर लगभग 20 हजार किसानों के पहुंचने की संभावना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण चौधरी का कहना है कि सभा को लेकर किसानों में काफी उत्साह है।

उधर, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय गोयल ने शनिवार को सभा स्थल की तैयारियों तथा जिला प्रशासन से तालमेल बनाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दादरी के मगन प्रकाश त्यागी ने बताया कि राहुल गांधी की खाट सभा को लेकर उनके गांव में भी कांग्रेसियों की बैठक हुई है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन संगठन की दृष्टि से कांग्रेस के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवरत्न त्यागी को वरिष्ठ कांग्रेसियों से विचार विमर्श कर सभा की तैयारियों में लगाया गया है।

कुल मिलाकर यहां के कई कांग्रेस नेताओं का भविष्य राहुल गांधी की खाट सभा की सफलता और विफलता पर टिका है। यही कारण है कि कांग्रेसी बहुत कम समय मिलने पर भी पूरी ताकत झोक रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें