फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड,44 डिग्री दर्ज किया जिले का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी ने तोड़ा पिछले 7 साल का रिकार्ड, 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान
विज्ञापन


हापुड़। गर्मी ने मई महीने में बीते सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस साल का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा। भीषण गर्मी के चलते कूलर, पंखे में भी लोगों को पसीना छूट रहा है। गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक मनोज आत्रे ने बताया कि बृहस्पतिवार को गर्मी ने बीते सात साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बीते सात वर्ष पर गौर करें तो मई महीने में जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक ही पहुंचा था, लेकिन इस बार तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन में सूरज की तेज धूप के कारण झुलसा देने वाली गर्मी बनी हुई थी। गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकल पाना भी दूभर हो रहा है। सूरज ढलने के बाद उमस ने भी लोगों को परेशान किए रखा। डा. गौरव मित्तल का कहना है कि यह मौसम लोगों को बीमार बना सकता है। थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हीट स्ट्रॉक और डायरिया का प्रकोप गर्मी के साथ बढ़ रहा है। पानी का सेवन अधिक करें और धूप में कम से कम बाहर निकलें।

-गर्मी में ऐसे करें बचाव-
*धूप में निकलते समय सिर पर कपड़ा रखें।
*पूरे कपड़े व छाते का इस्तेमाल करें।
*खूब पानी पिएं, रखा हुआ खाना न खाएं।
*कटे फटे फलों का सेवन न करें।
*समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें