फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैंच विधि से गन्ने की बुवाई कर आय दोगुनी करें किसान-ओपी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैंच विधि से गन्ने की बुवाई कर आय दोगुनी करें किसान-ओपी सिंह
विज्ञापन


हापुड़। जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह ने कहा कि किसान ट्रैंच विधि से गन्ने की बुवाई कर अपनी आय दोगुना कर सकते हैं। इस विधि से गन्ने के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती है, साथ ही बीमारी भी नहीं लगती। सह फसली खेती भी किसानों के लिए लाभप्रद हैै।
जिला गन्ना अधिकारी सोमवार को गांव अक्खापुर में किसान खिलेंद्र सिंह द्वारा की जा रही बसंतकालीन गन्ना बुवाई का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि किसान ट्रैंच विधि से गन्ना बुवाई के साथ सह फसली अवश्य लें। जिससे किसानों को गन्ने के साथ साथ अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने की दो पंक्तियों के बीच में तीन से चार फीट का अंतराल होना चाहिए। जिसके बीच आसानी से अंत फसली खेती की जा सकती है। उन्होंने कहा कि गन्ने की बुवाई करते समय गन्ने का ऊपरी भाग कवकनाशी से उपचारित करने के बाद दो आंख के टुकड़े से ही गन्ने की बुवाई करें एवं कम से कम रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कर जैव उर्वरक एवं सुक्ष्म तत्वों का प्रयोग अधिक से अधिक करें।
इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार यादव, सिंभावली चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक विपिन कुमार विश्नोई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें