फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

626 ट्रांसफार्मर दूर करेंगे जिले का बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
626 ट्रांसफार्मर दूर करेंगे जिले का बिजली संकट
विज्ञापन


हापुड़। भीषण गर्मी में इस बार जिलेवासियों को बिजली संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। शासन से निगम अफसरों को जिले में 626 नए ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिल गई है। वहीं सिंभावली में 400केवी क्षमता के उप केंद्र के लिए 600 करोड़ रुपये की राशि भी जल्द अवमुक्त होने की बात अफसर कह रहे हैं। ओवर लोड बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि व तीन नए बिजलीघरों को भी चालू करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
शासन की मंशा अप्रैल महीने से जिले को 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति देने की है। इस संबंध में बीते दिनों शासन ने निगम अफसरों से तैयारियों की रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें ओवर लोडिंग की समस्या से निजात पाने को 626 नए ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति अफसरों ने मांगी थी। शासन ने अनुमति की रिपोर्ट पर मोहर लगा दी है। इसके लिए शासन ने करीब 8.20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत भी कर दी है। गर्मियां शुरू होने से पहले ही नए ट्रांसफार्मर को लगाना शुरू कर दिया जाएगा। इस बिजलीघर का निर्माण होते ही जिले को बाहर के बिजलीघरों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा धौलाना के 33केवी क्षमता के बिजलीघर की क्षमता वृद्धि का कार्य भी शुरू हो गया है, इसके लिए 98 लाख रुपये की राशि निगम को मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नए बिजलीघर होंगे चालू-
- गांव कैली, पिलखुवा और गढ़ में तीन नए बिजलीघरों का निर्माण पूरा हो चुका है। जल्द ही इन्हें चालू करा, लोगों को बेहतर आपूर्ति दी जाएगी।

अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि जिले में 626 नए ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिल गई है, पैसा भी मिल चुका है। जल्द ही इन ट्रांसफार्मर को लगवा दिया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें