फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

हापुड़। दीपावली पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन डेयरियों पर कार्रवाई की। इस दौरान दही, मावे और घी के नमूने लिए गए। छापेमार कार्रवाई से शहर में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमालुद्दीन ने बताया कि जिलाधिकारी अदिति सिंह के आदेशों पर जिले में लोगों को खाद्य सामग्री शुद्धता के साथ उपलब्ध हो, इसके लिए विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक डेयरी पर छापा मारा गया। यहां से दही का नमूना लिया गया। इसके बाद बुलंदशहर रोड स्थित डेयरी से घी का और पास ही स्थित एक अन्य डेयरी से मावे का नमूना लिया गया। नमूनों को राजकीय लैब भेजा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर मिलावटी सामान की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करता हुआ कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। छापेमारी के दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश एवं संदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें